Friday , 19 April 2024

Hajj 2020: इस साल 20 लाख लोग करने वाले थे हज यात्रा, लेकिन अब…!

न्यूज टैंक्स/ विदेश

पूरी दुनिया की तरह सउदी अरब भी कोरोना वायरस से जूझ रहा है। यहां इस वायरस से अबतक 161,005 लोग संक्रमित हो चुके हैं। साथ ही इस वायरस की चपेट में आने से अबतक 2045 लोगों कि मौत हुई है।

hajj yatra 2020

सऊदी अरब बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए हर साल हज होने वाले हज यात्रा के लिए नए नियम निर्धारित किये हैं। सऊदी अरब ने कहा है कि इस साल सिमित संख्या में ही लोगों को हज यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इसके आलावा दूसरे देश के लोग इस साल हज नहीं कर पाएंगे।

hajj yatra 2020

राज्य की मीडिया द्वारा सोमवार को किए गए एक घोषणा के अनुसार, वर्तमान में वहां रह रहे लोगों में से बहुत ही सीमित संख्या में हज में हिस्सा ले सकते हैं। हज और उमरा मंत्रालय ने यह फैसला ज्यादातर देशों में इस संक्रमण की बढ़ती संख्या और भीड़ इकट्टा होने से इसके फैलने के खतरे को देखते हुए लिया गया है।

20 लाख करने वाले थे हज यात्रा

सऊदी मीडिया के अनुसार इस साल अनुमानित 20 लाख लोग मक्का और मदीना आ सकते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए इसबार हज की यात्रा रद्द भी कर सकता है। यह वक्त मुस्लिम धार्मिक कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक है, लेकिन दुनियाभर के अन्य देशों के सिर्फ वह नागरिक ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं,

जो पहले से ही सऊदी अरब में रह रहे हैं, सिर्फ उन्हें ही अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह एकमात्र जरिया है, जिससे वे सामाजिक दूरी के लिए योजना बना पाएंगे, जिससे कि लोग सुरक्षित रह पाएंगे।

यह भी पढ़ें:

मथुरा: दिन दहाड़े चली गोली, दो की मौत-दो घायल

पांचवीं कक्षा तक की ऑनलाइन शिक्षा पूर्णरूप से बंद हो: राजेश सिंह

पब्लिक ब्लॉग: खतरनाक है तापमान में वृद्धि- अरविंद जयतिलक

देश-दुनिया की लेटेस्ट ख़बरों से जुड़ें रहने के लिए हमें FacebookWhatsAppTwitter और YouTube पर फॉलो करें।