Tuesday , 16 April 2024

हॉकी ऐतिहासिक जीत: भारत ने हांगकांग की टीम को 26-0 से रौंदा, टूटा 86 साल पुराना रिकॉर्ड

एनटी न्यूज/खेल डेस्क/ श्रवण शर्मा 

यह एशियाई खेलों में सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही यह भारत के हॉकी इतिहास में सबसे बड़ी जीत है।  भारतीय हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को हांगकांग की टीम को 26-0 के अंतर से रौंद दिया। भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ 17-0 के बड़े अंतर से मिली जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए हांगकांग को करारी मात दी।

केरल बाढ़ः यह मछुआरा एक दिन में बन गया हीरो, कर रहा है दिलों में राज

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1032189507032866816

86 साल पहले रौंदा था यूएस को

इस जीत के साथ भारत ने अपने 86 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. साल 1932 के ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारत ने यूएस को 24-1 से हराया था।   हालांकि, तब भारत ओलंपिक में ब्रिटिश इंडिया की ओर से हिस्सा लिया करता था।   एशियाई खेल 2018 में भारतीय टीम जबर्दस्त फॉर्म में दिख रही है, उसने अपने पहले मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था।  भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान को 21-0 से शिकस्त दी थी।

एकसाथ 50 हजार लोगों ने अदा की बकरीदी नमाज़, मिले गले

 

ताबड़तोड़ दागे गए गोल

भारत के लिए मैच का पहला गोल मैच के दूसरे मिनट में आकाशदीप सिंह ने किया। इसके बाद मनप्रीत ने दूसरे मिनट में ही एक और गोल जड़कर टीम इंडिया की बढ़त को दुगना कर दिया। शुरुआती चार मिनट में टीम इंडिया 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद भी भारत के गोल दागने का सिलसिला बदस्तूर चलता रहा। पहले क्वार्टर में भारत 6-0 से आगे था। दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए पहला गोल 16वें मिनट में ललित उपाध्याय ने किया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में 8 गोल कर फर्स्ट हाफ में 14-0 की बढ़त हासिल कर ली। फर्स्ट हाफ में भारत के लिए गोल आकाशदीप(2′), मनप्रीत(2′,17′), रुपिंदर पाल सिंह(3′,4′), सुनील(7′), विवेक(14′), ललित उपाध्याय( 16′,19′), मनदीप सिंह( 20′,21′), अमित(28′), वरुण(29′) ने किए।

सुप्रीम कोर्ट: अनाथालय से अचानक दो लाख बच्चे आखिर कहाँ गायब हो गए

 

दूसरे हाफ में भारत ने किए 12 गोल

मैच के दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने पहले की अपेक्षा कम गोल किए लेकिन 12 गोल कर भारत ने 26-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह एशियाई खेलों में सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड है।

167 लोगों की मौत, 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान: केरल में बाढ़ ने मचाई तबाही

खबरें यह भी:

केरल बाढ़ः यह मछुआरा एक दिन में बन गया हीरो, कर रहा है दिलों में राज

एकसाथ 50 हजार लोगों ने अदा की बकरीदी नमाज़, मिले गले

सुप्रीम कोर्ट: अनाथालय से अचानक दो लाख बच्चे आखिर कहाँ गायब हो गए

किसानों और शिक्षामित्रों के साथ आई राष्ट्रीय नारायणी सेना

रक्षाबंधन विशेषः एक बच्ची के कॉल ने कर दिया कप्तान साहब को भावुक

कालजयी अटल की अस्थि कलश यात्रा, 24 को गोमती 25 को काशी पहुंचेगा अस्थि कलश