Friday , 29 March 2024

 यहाँ की वादियों में बिताइए अपने पार्टनर के साथ खुशनुमे पल

 

एनटी न्यूज़ डेस्क / टूरिज़्म / श्रवण शर्मा

 अगर आप अपने दोस्तों या लाइफ पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने ही देश में ऐसी जगहें हैं, जो आपको ऐसी यादें दे जाएंगी जिसे आप ताउम्र नहीं भुला पाएंगे। जो एक खास बात है वो ये है कि यहाँ की ट्रिप आपको कम खर्च में भरपूर आनंद देगी।  

नैनीताल

नैनीताल के आसपास भी कई सारे छोटे छोटे विजटिंग प्वाइंट हैं. नैनीताल उनका सेंटर हैं। नैनीताल उत्तराखंड की एक शानदार और आपके बजट की टूरिंग डेस्टीनेशन है। बरसात के कुछ महीनों को छोड़कर इस जगह में कभी भी छुटिटयां प्लान की जा सकती हैं। यहां आसानी से होटल और गेस्ट हाऊस उपलब्ध हैं। यहां आप आसानी से 1000 रुपए में एक स्टैंडर्ड कमरा पा सकते हैं। नैनीताल और उसके पास घूमने को इतना कुछ है कि आप यहां तीन रात और तीन दिन का प्लान कर सकते हैं।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय…

शिमला-कुफरी

ट्रिप के लिए शिमला-कुफरी एक शानदार जगह हो सकती है। यहां दो दिन और दो रात का पैकेज लिया जा सकता है। यह टूर पैकेज बहुत आसानी से 5000 रुपयों के अंदर-अंदर हो सकता है, यदि आप बहुत लग्जरी होटल नहीं चाहते हैं तो आपको आसानी से 1500 से 1800 में एक अच्छा होटल रूम मिल सकता है।

जानिए आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस

ऋषिकेश

आपको तीर्थयात्रा और एडवेंचर का कौकटेल चाहिए, तो ऋषिकेश आपके लिए है। यहां आपको एडवेंचर भी मिलेगा और तीर्थयात्रा का एहसास भी। ये दोनों आपस में जुड़ी हुई जगहें हैं। आप यहां 2 दिन और 3 रातें आराम से गुजार सकती हैं। रहना और खाना-पीना मिलाकर ये सब 3 हजार से कम में हो जाएगा। आपको यहां 500 रुपए में यहां आराम से एक कमरा मिल जाता है। यहां का खाना पीना भी बेहद सस्ता है। 100 रुपए में आप सुबह की चाय से लेकर रात का डिनर तक कर सकती हैं। इस हिसाब से अपने फैमिली मेम्बर्स के हिसाब से आपको मैनेज करना पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को कुछ इस तरह मनाया सेना ने…

कसौल

कसौल चंडीगढ़-मनाली के बीच में पड़ने वाला एक हिल स्टेशन है। यहां के होटल रियायती दामों में उपलब्ध हैं। अगर बहुत पीक सीजन नहीं चल रहा होता है तो यहां होटल 800 रुपयों से भी उपलब्ध। आप 800 से लेकर 1500 तक में होटल ले सकती हैं। कसौल खाने-पीने के लिए सस्ती जगह है।

चारबाग अग्निकांड पर बड़ा खुलासा…

यह भी पढ़ेंः

शर्म से झुक जाएगा आपका सर, जानकर झांसी की रानी के…

आतंकियों की गोली से मथुरा का लाल शहीद, रोया…