Saturday , 20 April 2024

प्रियंका गांधी इस दिन लखनऊ में करेंगी रोड शोे

एनटी न्यूज़ / लखनऊ डेस्क

2019 के लोकसभा चुनाव में प्रभावशाली मानी जा रहीं प्रियंका गांधी बुधवार को पार्टी महासचिव के तौर पर अपना पदभार औपचारिक रूप से संभाल लेंगी। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियों का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिये करेंगी। इस सिलसिले में उनके 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की संभावना है।

कल होगी पहली बार किसी बैठक में होंगी शामिल

इससे पहले प्रियंका 7 जनवरी को पहली बार पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।

राहुल गांधी ने शनिवार को भी कांग्रेस संसदीय दल के नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई हुई है, जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

गुरुवार को होने वाली अगली बैठक में पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के संबंध में नेताओं से चर्चा की।

पूर्वी यूपी की कमान महत्वपूर्ण

प्रियंका को पूर्वी यूपी की 43 लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर लोकसभा सीट आती हैं।