Friday , 19 April 2024

प्रियंका के स्वागत में गाड़ियों पर लगवा लिए पोस्टर

एनटी न्यूज डेस्क / लखनऊ

प्रियंका गांधी महासचिव बनने के बाद पहली बार यूपी आ रही हैं। अधिकतर कांग्रेसी बताते हैं  कि उनकी याद में पहली बार गांधी परिवार का कोई सदस्य चार दिन लगातार प्रदेश कार्यालय में मीटिंग लेने जा रहा है.
उत्साही कांग्रेसियों ने पूरे शहर को प्रियंका के स्वागत वाले होर्डिंग्स से पाट दिया है।
विधायकों से लेकर प्रवक्ताओं तक में स्वागत के होर्डिंग लगवाने को लेकर स्पर्धा दिख रही है। कई कांग्रेसियों ने तो स्वागत के अलग -अलग तरीके निकाले हैं। कांग्रेस प्रदेश सचिव व पूर्व पार्षद शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई गाड़ियों को प्रियंका गांधी के पोस्टर्स से पाट दिया है। उस पर स्लोगन भी लिखवाया है ‘आ गई प्रियंका बज गया डंका, भ्रष्टाचार की जलेगी लंका’ समेत तमाम स्लोगन लिखवाए हैं।
वहीं सुष्मिता देव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस को भी इस रोड शो को सफल बनाने की अहम जिम्मेदारी मिली है। मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी अपनी टीम के साथ महिलाओं को आमंत्रित करने में लगी हैं।
नेताओं के मुताबिक प्रदेश भर से कार्यकर्ता इस रोड शो में हिस्सा लेने आ रहे हैं। लगभग पांच से छह घंटा ये रोड शो चल सकता है। हर उम्र के लोग इस रोड शो में दिखेंगे।